फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सीएचसी में टेक्नीशियन नहीं होने से बंद पड़ी पैथालॉजी लैब

Wed, 07 Jan 2026 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
दियोरिया सीएचसी में एक महीने से बंद पड़ी पैथोलॉजी लैब। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दियोरिया की पैथालॉजी लैब टेक्नीशियन की तैनाती न होने से बंद पड़ी है। जांच के लिए मरीजों को निजी लैब पर रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। दियोरिया सीएचसी से क्षेत्र की करीब 50 हजार की आबादी जुड़ी है। आमजन को सीएचसी पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। सीएचसी में तैनात लैब टेक्नीशियन प्रदीप कुमार का एक महीने पहले जहानाबाद सीएचसी पर स्थानांतरण हो गया था। तब से यह पद रिक्त है।
विज्ञापन

इस पद पर अभी नवीन तैनाती नहीं हुई है। ऐसे सीएचसी पर पहुंचने वाले मरीजों को जांच की सुविधा नहीं मिल पा रही है। सीएचसी प्रभारी डाॅक्टर तपश त्रिपाठी ने बताया है कि यहां तैनात टेक्नीशियन का आठ दिसंबर को जहानाबाद सीएचसी स्थानांतरण होने से मरीजों की मलेरिया, टायफाइड, डेंगू एवं अन्य जांचें नहीं हो पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें