फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: स्कूल में कलावा बांधने और टीका लगाने से मना करने का आरोप लगाकर किया हंगामा

Thu, 11 Dec 2025 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
हिंदूवादी संगठन कार्यकर्ताओं को जानकारी देते स्कूली बच्चे- वीडियो ग्रेब
विज्ञापन
पूरनपुर। मझारा ताल्लुके महाराजपुर के कंपोजिट स्कूल में टीका लगाकर आने, कलावा बांधने, तुलसी के पेड़ के नीचे पत्थर रखकर पूजा करने से बच्चों को मना करने का आरोप लगाते हुए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने स्कूल में पहुंचकर हंगामा किया।
विज्ञापन

बच्चों से स्कूल में झाड़ू लगवाने पर भी नाराजगी व्यक्त कर शिक्षक से वार्ता की। बाद में कार्यकर्ताओं ने बच्चों को टीका लगाया और कलावा बांधा।
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बच्चों ने इसकी शिकायत स्थानीय कार्यकर्ताओं से की थी।
वायरल वीडियो में दिखाया गया कि स्कूल पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बच्चों से कलावा बांधकर आने, टीका लगाने की जानकारी ली। बच्चों ने स्कूल के प्रधानाध्यापक पर कलावा बांधकर, टीका लगाकर और माला पहनकर आने पर आपत्ति करने की जानकारी दी थी।
साथ ही बताया था कि शिक्षक ने पत्थर पूजा से भी मना किया। तुलसी के पेड़ के नीचे पत्थर रखकर क्या मिलना, शिक्षक की ओर से दिए गए तर्क की जानकारी वीडियो में बच्चों ने दी। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने स्कूल के प्रधानाध्यापक से मिलकर कलावा बांधने, टीका लगाने और माला पहनकर आने, पत्थर की पूजा के विरोध को लेकर वार्ता की।
विज्ञापन

साथ ही स्कूल में झाडू लगा रही बच्ची को देखकर रोष व्यक्त किया। बाद में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बच्चों को टीका लगाया और कलावा बांधा। वायरल वीडियो लोगों मेें चर्चा का विषय बना है।
भारतीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि स्थानीय कार्यकर्ताओं को बच्चों ने स्कूल में कलावा न बांधने देने की जानकारी दी थी। इस पर कार्यकर्ता स्कूल पहुंचे थे।
इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी विजय वीरेंद्र सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो की जानकारी पर स्कूल के प्रधानाध्यापक से जानकारी ली, तब उन्होंने कबीर के दोहा ‘पाथर पूजे हरि मिले तो मैं पूजू पहाड़’ पढ़ाने की जानकारी दी।
विज्ञापन

साथ ही बताया कि हंगामा करने वाले कार्यकर्ताओं ने ही बच्चोंको बहलाकर वीडियो बनाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें