बीसलपुर। सहकारी समिति के पास बीचोबीच सड़क पर लगे खंभे को न हटाए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया।
गांव मानपुर मरौरी के लोग सहकारी समिति के पास एकत्र हुए। उन्होंने बिजली निगम के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि समिति के पास बीच सड़क पर बिजली का एक खंभा काफी समय से लगा हुआ है। इस वजह से समिति में आने वाले खाद भरे ट्रकों को समिति तक पहुंचने में काफी दिक्कत होती है। बिजली निगम के अधिकारियों से कई बार इस खंभे को हटवाकर दूसरे स्थान पर लगवाने की मांग की लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया। प्रदर्शन करने वालों में रोहन लाल, अतुल कुमार, सुखपाल, बुधपाल, दीपक कुमार, अनुराग वर्मा, छोटेलाल, बबलू, श्रीपाल, चेतराम, भीमसेन, राम कुमार, रामपाल, सर्वेश, बालक राम, दयाराम, मनोहर, ईशपाल आदि शामिल रहे। संवाद