फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पुलिस चौकी के सामने दो पक्षों में हुई मारपीट

Thu, 18 Sep 2025 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। रंजिशन दो पक्षों में पुलिस चौकी के सामने रेलवे स्टेशन के पास जमकर मारपीट हुई। बमुश्किल कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया। जीआरपी ने दोनों पक्षों के तीन युवकों को हिरासत में लेकर थाना पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

घटना बृहस्पतिवार दोपहर की है। मोहल्ला कायस्थान के विकास यादव, अनिकेत और मोहल्ला रजागंज निवासी खुर्शीद में लेनदेन को लेकर चार दिन पहले पुलिस चौकी के सामने मारपीट हुई थी। तब पुलिस ने दोनों पक्षों को हिदायत देकर छोड़ दिया था। बृहस्पतिवार को फिर दोनों पक्षों में पुलिस चौकी के सामने मारपीट शुरू हो गई। मारपीट करते दोनों पक्ष के लोग रेलवे स्टेशन के पीछे जीआरपी क्षेत्र में पहुंच गए। कुछ लोगों ने मारपीट कर रहे दोनों पक्षों को अलग कर दिया। जीआरपी ने मारपीट करने वाले तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस को जीआरपी ने तीनों को सौंप दिया। एक पक्ष के खुर्शीद ने कहा कि चार दिन पहले हुई मारपीट के बाद दूसरे पक्ष के दो लोगों ने उसके पास पहुंचकर मारपीट करने का कारण पूछा। इस पर कई लोगों के साथ मिलकर उसकी और उसके साथी की पिटाई की गई। पुलिस ने हिरासत में लिए तीनों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई शुरू की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें