नगर पंचायत नौगवां पकड़िया में प्रदर्शन करते कर्मचारी। स्रोत सोशल मीडिया
पीलीभीत। नगर पंचायत नौगवां पकड़िया में पिछले दो माह से सफाई कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने के मामले में शनिवार को कर्मियों ने नगर पंचायत परिसर में प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। सूचना पर अधिशासी अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। हालांकि ईओ से असंतुष्ट कर्मियों ने लिखित शिकायत गन्ना राज्यमंत्री के आवास पर जाकर की। राज्यमंत्री ने तीन दिन में संविदा कर्मियों को उनके वेतन मिलने का आश्वासन दिया है।
नगर पंचायत नौगवां पकड़िया में तीन माह से सफाई कर्मियों का वेतन नहीं मिलने का मामला तूल पकड़ते जा रहा है। शनिवार को नगर पंचायत नौगवां पकड़िया में तैनात संविदा कर्मी ने परिसर में पहुंचकर वेतन नहीं मिलने को लेकर जमकर हंगामा किया। सूचना पर सुनगढ़ी पुलिस और ईओ हरपाल सिंह पहुंच गए। कर्मियों को उनका वेतन जल्द डालने का आश्वासन देने लगे लेकिन कर्मी नगर पंचायत से चले आए। गन्ना राज्यमंत्री के आवास पर पहुंचकर राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार से मुलाकात कर लिखित शिकायती पत्र दिया। कर्मचारियों ने बताया कि उनको दो माह से वेतन नहीं दिया गया है। इससे उनको परिवार में आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। राज्यमंत्री ने संविदा कर्मियों को दो दिन का आश्वासन दिया है।