फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सेल्हा गांव के निकट पहुंचा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

Mon, 05 Jan 2026 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
सेल्हा गांव के निकट जंगल सीमा पर चहलकदमी करता तेंदुआ। वीडियो ग्रेब - फोटो : 1
विज्ञापन
माधोटांडा। बराही रेंज के तहत जंगल से सटे सेल्हा गांव में रविवार रात तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत है। जंगल सीमा पर चहलकदमी करते तेंदुए का ग्रामीणों ने वीडियो बनाया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व की बराही रेंज के अंतर्गत सेल्हा बीट के जंगल से सटा सेल्हा और पुरैना गांव है। गांव की सीमा में तेंदुओं की पूर्व से ही चहलकदमी बनी रही है। दो साल पूर्व एक बच्चे की मौत की घटना सामने आ चुकी है। जंगल सीमा पर स्थित घर में खेल रहे एक बच्चे को तेंदुआ हमलाकर खींच ले गया और मार डाला था। इधर ठंड के चलते जंगल से बाहर बाघ और तेंदुओं की सक्रियता जारी है। रविवार रात जंगल से निकलकर तेंदुआ आबादी में पहुंच गया। मार्ग से गुजर रहे कार सवार ग्रामीण की नजर तेंदुए पर पड़ी। करीब दो मिनट तक चहलकदमी करने के बाद तेंदुआ आगे की ओर निकल गया। तेंदुए के खेतों की ओर जाने की आशंका जताते हुए अन्य ग्रामीणों को सतर्क किया। रेंजर अरुण मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि क्षेत्रीय टीम को निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें