फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सड़क निर्माण अब तक नहीं हो सका शुरू

Thu, 11 Dec 2025 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
गहरे गड्ढे में तब्दील गिद्धौर मार्ग से गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
मझोला। अमरिया तहसील को जोड़ने वाले मझोला–गिद्धौर मार्ग की जर्जर हालत राहगीरों की मुसीबत बनी है। शासन से नौ करोड़ रुपये का बजट मंजूर होने और पुलियों के चौड़ीकरण के बाद भी सड़क निर्माण अब तक शुरू नहीं हो सका है। गहरे गड्ढे और धूल का गुबार आमजन की मुश्किलें बढ़ा रहा है। अफसर बेपरवाह हैं। दावा किया जा रहा है कि दो सप्ताह के अंदर कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

मझोला क्षेत्र के लोगों के लिए अमरिया तहसील मुख्यालय को जोड़ने वाला 20 किलोमीटर लंबा मार्ग काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। कई सालों से जर्जर इस मार्ग की हालत दिनोंदिन खराब होती जा रही है। ऐसा तब है जब वर्ष 2023 में लोक निर्माण विभाग ने मार्ग के 10 किलोमीटर हिस्से के चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन ने इसे मंजूरी देते हुए करीब नौ करोड़ रुपये का बजट जारी किया।
मार्ग को पांच मीटर तक चौड़ा किया जाना था। बजट जारी होने के बाद विभाग ने पुलियों का चौड़ीकरण तो कर दिया लेकिन मार्ग का निर्माण अब तक शुरू नहीं हो सका है। हालत यह है कि सड़क में जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। धूल की वजह से बाइक और साइकिल सवारों के साथ स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

उड़ती धूल उनके स्वास्थ्य पर असर डाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि जब एस्टीमेट पहले भेजा था, तब मार्ग की स्थिति इतनी खराब नहीं थी। अब बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने से निर्माण सामग्री की मात्रा बढ़ गई है। इसी कारण विभाग ने नया एस्टीमेट तैयार कर पुनः भेज दिया है। लोक निर्माण विभाग की एई अनामिका यादव का कहना है कि नया एस्टीमेट स्वीकृत होते ही लगभग दो सप्ताह बाद इस मार्ग का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें