फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नावकूड़ गांव में तेंदुए की दस्तक, ग्रामीणों में दहशत

Tue, 11 Nov 2025 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
नावकूड़ गांव में ग्रामीणों से जानकारी करते वनकर्मी। स्रोत ग्रामीण - फोटो : टूंडला में पत्रकारों से वार्ता करते विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर से सटे नावकूड़ गांव में तेंदुए के दिखने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। रविवार देर रात खेतों के आसपास तेंदुए की चहलकदमी दिखी। इससे ग्रामीणों में दहशत है। सूचना पर सामाजिक वानिकी प्रभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई और पगचिह्न ट्रेस कर निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

मरौरी क्षेत्र अंतर्गत नावकूड़ गांव में रविवार रात तेंदुए की मौजूदगी देखी गई। ग्रामीणों के अनुसार गांव के निकट देवहा नदी के किनारे से होकर गुजर रहे कुछ ग्रामीणों की तेंदुए पर नजर पड़ी तो दहशत फैल गई। तेंदुआ खेतों के रास्ते नदी की ओर निकल गया। सूचना के बाद ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर सामाजिक वानिकी प्रभाग के डिप्टी रेंजर शेर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों से बातचीत करने के बाद पगचिह्न ट्रेस हुए। गांव के बाहर तेंदुए के पैरों के निशान मिले। ग्रामीणों के अनुसार गांव से जंगल की ओर दस किलोमीटर से अधिक है। ऐसे में तेंदुए के गांव के नजदीक तक आने से लोगों में दहशत है। तेंदुए के क्षेत्र में ही गन्ने के खेतों में छिपे होने की आशंका जताई जा रही है।
डिप्टी रेंजर शेर सिंह का कहना है कि सूचना पर टीम के साथ मौके पर पहुंचकर तेंदुए के पगचिह्न ट्रेस किए हैं। ग्रामीणों को सतर्क किया है। बच्चों को खेतों की ओर अकेले न भेजने की सलाह दी है। टीम को नियमित निगरानी के लिए लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें