फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अनुपस्थित मिले पंचायत सहायक, शौचालय भी बंद

Wed, 31 Dec 2025 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। डीपीआरओ के निरीक्षण में दो ग्राम पंचायतों में पंचायत सचिवालय में पंचायत सहायक अनुपस्थित मिले। सामुदायिक शौचालय भी बंद मिले। एक ग्राम पंचायत में आरआरसी सेंटर का कार्य अधूरा मिलने पर डीपीआरओ ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित प्रधान व सचिव को तत्काल कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीपीआरओ रोहित भारती ने मंगलवार की दोपहर बाद बीसलपुर ब्लॉक की तीन ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सबसे पहले वह ग्राम पंचायत मीरपुर वाहनपुर पहुंचे। यहां पंचायत सचिवालय में पंचायत सहायक, सामुदायिक शौचालय में केयर टेकर अनुपस्थित मिले। आरआरसी सेंटर का संचालन भी बंद मिला। डीपीआरओ ने व्यवस्थाओं को दुरूस्त कराने के निर्देश दिए। इसके बाद वह ग्राम पंचायत मंडरा सुमन में पहुंचे। यहां के पंचायत सचिवालय में ग्रामीणों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी के लिए कहीं प्रचार-प्रसार नहीं मिला। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। साथ ही आरआरसी सेंटर का संचालन बंद मिलने पर उसे चालू कराए जाने के निर्देश दिए।
बाद में वह ग्राम पंचायत गोबल पतीपुरा पहुंचे। यहां पंचायत सचिवालय बंद मिला और दी जाने वाली सुविधाओं की बाल पेंटिंग नहीं मिली। सामुदायिक शौचालय भी बंद मिला। आरआरसी सेंटर कार्य अधूरा मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित प्रधान और सचिव को सभी कार्य पूरे कराए जाने के निर्देश दिए। डीपीआरओ रोहित भारती ने बताया कि निरीक्षण में कई कार्य अधूरे मिले हैं जिन्हें तत्काल पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें