फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गन्ना उतरवाने के नाम पर किसानों से 150 रुपये वसूलने का आरोप

Tue, 30 Dec 2025 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। गन्ना उतरवाने के नाम पर किसानों से वसूली की जा रही है। निरीक्षण के दौरान किसानों ने तौल लिपिक पर आरोप लगाए। इस पर अफसरों ने तौल लिपिक पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी खुशीराम भार्गव व ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक रामभद्र द्विवेदी ने बिठौरा खुर्द द्वितीय क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। क्रय केंद्र पर प्रेम पाल तौल कार्य कर रहे थे। तौल लिपिक ने बताया गया कि वह क्रय केंद्र पर 18 दिसंबर से तौल कर रहे है। केंद्र पर 15307.64 क्विंटल गन्ने की खरीद की जा चुकी है। क्रय केंद्र पर मौजूद किसानों ने गन्ना उतराई के नाम पर 150 रुपये वसूले जाने की शिकायत की। अफसरों ने तौल लिपिक से पूछा तो वह कोई जवाब नहीं दे सके। अफसरों ने निरीक्षण नोट पर गन्ना उतराई में वसूली की बात दर्ज कर दी। विधिक कार्रवाई के लिए सहायक चीनी आयुक्त बरेली को लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें