फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: एआरटीओ ने पांच ओवरलोड वाहनों को किया सीज, चार के किए चालान

Tue, 09 Dec 2025 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
गन्ना भरे वाहन का चालान करते एआरटीओ वीरेंद्र सिंह। स्रोत सूचना।
विज्ञापन
पीलीभीत। एआरटीओ ने जिले के कई मार्गाें पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एआरटीओ ने पांच वाहनों को सीज करते हुए चार का चालान किया है।
विज्ञापन

गन्ने का सीजन शुरू होते ही जिले में ओवरलोड गन्ना भरे वाहनों का संचलान होने लगा है। ऐसे में यह वाहन चालक नियमों की अनदेखी कर नियम विरूद्ध तरीके से गन्ने का परिवहन कर रहे हैं। इससे हादसे का खतरा बना हुआ है। मंगलवार को एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने जिले पूरनपुर, बरेली और बीसलपुर मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

इस दौरान एआरटीओ ने ओवरलोडिंग कर वाहनों का संचालन करने वाले चार वाहनों को सीज कर गजरौला थाना, पूरनुपर गेट चौकी, ललौरीखेड़ा पर खड़ा कराया। इसके साथ ही परमिट शर्ताें का उल्लंघन कर वाहन का संचालन पाए जाने पर एआरटीओ ने वाहन को सीज किया। दो वाहन बिना एचएसआरपी मिलने पर उनके चालान किया। इसके साथ ही एक वाहन बॉडी से काफी लंबाई में बाहर लटकी हुई सरिया के लेकर जाते, फिटनेस समाप्त होने के बाद भी वाहन का संचालन करते मिलने पर उसके खिलाफ चालान की कार्रवाई हुई। इसके अलावा एआरटीओ ने कोहरे को देखते हुए 50 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में रिफ्लेेक्टर लगवाते हुए वाहन संचालकों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें