फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चेहरा प्रमाणीकरण की बाधा, 26 हजार महिलाओं का अटका पौष्टिक आहार

Tue, 11 Nov 2025 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत गर्भवती को मिलने वाला पौष्टिक आहार पर चेहरा प्रमाणीकरण की बाधा है। ओटीपी और अन्य तकनीकी दिक्कतों की वजह से चेहरा प्रमाणीकरण नहीं हो पा रहा। इस वजह से लगभग 26 हजार लाभार्थियों को पौष्टिक आहार नहीं मिल रहा है। जबकि विभाग की ओर से लगातार लाभार्थियों का चेहरा प्रमाणीकरण का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में कुल 1960 आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन हो रहा है। इनमें करीब दो लाख 21 हजार 887 लाभार्थियों का पंजीकरण है। पौष्टिक आहार वितरण में केंद्रों पर लगातार लापरवाही बरती जा रही है। इसको लेकर शासन स्तर से लेकर विभागीय अफसरों को शिकायतें भी की जा रही हैं। इसके बाद शासन स्तर से कार्याें में पारदर्शिता लाने के लिए चेहरा प्रमाणीकरण कराने के निर्देश दिए। शासन से निर्देश मिलते ही अफसरों ने चेहरा प्रमाणीकरण कार्य शुरू कर दिया लेकिन ओटीपी और अन्य तकनीकी समस्या के चलते चेहरा प्रमाणीकरण का कार्य प्रभावित हो रहा है। इससे जिले में पंजीकृत दो लाख 21 हजार 887 लाभार्थियों मेंसे महज एक लाख 94 हजार 959 लाभर्थियों का चेहरा प्रमाणीकरण हो चुका है। जबकि करीब 26,928 महिलाओं का चेहरा प्रमाणीकरण होना रह गया। चेहरा प्रमाणीकरण न होने से इन लाभार्थियों को विभाग की ओर से मिलने वाला पौष्टिक आहार नहीं मिल सकेगा।
शासन से निर्देश मिलने के बाद विभाग की ओर से चेहरा प्रमाणीकरण का कार्य शुरू कर दिया था। जिले के सभी ब्लॉकों में लगभग 85 प्रतिशत से ज्यादा कार्य को कराया जा चुका है। नेटवर्क और अन्य समस्याओं के चलते कुछ लोगों का चेहरा प्रमाणीकरण नहीं हो सका है। जल्द ही इनका चेहरा प्रमाणीकरण करा लिया जाएगा।- युगल किशोर सांगुड़ी, जिला कार्यक्रम अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें