फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: टूटी है रेलिंग और नहीं लगे संकेतक, तीव्र मोड़ पर हादसों का खतरा

Sat, 03 Jan 2026 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघचाई। पूरनपुर-मैगलगंज हाईवे के तीव्र और अंधे मोड़ सफर को खतरनाक बना रहे हैं। कोहरे में खतरा और अधिक बढ़ गया है। इन स्थानों से संकेतक और सुरक्षा इंतजाम नदारद हैं। कई लोग चोटिल हो चुके हैं। लोक निर्माण विभाग के अफसर बेपरवाह हैं।
विज्ञापन


सुरक्षित सफर के लिए यातायात नियमों का पालन करना आवश्यक है। सड़क का दुरुस्त होना आवश्यक है। हाईवे पर कई तीव्र मोड़ हैं। यहां अक्सर हादसे होते हैं। घुंघचाई तिराहा, कबीरपुर कसगंजा बस अड्डा, बलरामपुर तिराहा, बलरामपुर चौकी, बिलंदपुर अशोक, लुकटिहाई, गुलड़िया भूपसिंह में तीव्र और अंधे मोड़ हैं। इन स्थानों पर सिर्फ लोहे के एंगल लगाए। हाईवे के निर्माण के दौरान कार्यदायी संस्था ने इन प्रमुख स्थानों पर कोई संकेतक बोर्ड और रिफ्लेक्टर लगाने की आवश्यकता नहीं समझी है। कोहरे के चलते मोड़ नजर नहीं आते हैं। हाईवे पर तीव्र मोड़ों के किनारे लगी रेलिंग कई महीने से टूटी हुई है। इसकी मरम्मत कराने की सुध नहीं ली जा रही है। अक्सर वाहन टूटी रेलिंग से टकरा जाते हैं।


हाईवे पर संकेतक नहीं होने से वाहन चालकों को तीव्र मोड़ की जानकारी नहीं हो पाती है। इस हाईवे पर कई अंधे मोड़ हैं। ये हादसों का सबब बन रहे हैं। इसकी ओर ध्यान देना चाहिए।- पुत्तूलाल सक्सेना
विज्ञापन





तीव्र मोड़ पर सुरक्षा के इंतजाम होने चाहिए ताकि हादसों को रोका जा सके। हाईवे पर छुट्टा पशुओं की काफी संख्या है। कोहरे के चलते मोड़ दिखाई नहीं देते हैं।- नरेश वर्मा


ये हो चुके हैं हादसे
- 25 दिसंबर को कैशोपुर तीव्र मोड़ के पास हुए हादसे में बिलसंडा थाना क्षेत्र के महोलिया निवासी जितेंद्र, उनकी पत्नी पुनीता देवी और तीन साल की पुत्री आस्था घायल हो गईं थीं।
- 22 दिसंबर को बंडा निवासी रोहित अपने बहनोई के साथ सिमराया आए थे। कसगंजा मोड़ पर घने कोहरे के चलते बाइक गिर गई। हादसे में दोनों लोग घायल हुए थे।

- सिमरिया निवासी राजेश बलरामपुर मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। पुवायां निवासी शिवम की बाइक कनपारा मोड़ के पास दूसरे वाहन से टकरा गई थी।
- छह दिसंबर को मक्का से लदा ट्रक तीव्र मोड़ पर पलट गया था।
- 10 दिसंबर को जनकापुर मोड़ के पास भूसी से लदा ट्रक पलट गया था।
सड़क हादसों को रोकने के लिए लगातार प्रयास हो रहे हैं। हाईवे के जिन स्थानों पर सुधारात्मक कार्य कराए जाने हैं, उनको लेकर संबंधित विभाग को निर्देश जारी किए हैं ताकि समय रहते उन पर सुधारात्मक कार्य हो सके।- वीरेंद्र सिंह, एआरटीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें