फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रिफाइनरी में शट डाउन के चलते गैस सिलिंडर की आपूर्ति बाधित, उपभोक्ता परेशान

Sun, 07 Dec 2025 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
एजेंसी आए खाली सिलेंडर लेकर लौटते उपभोक्ता। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर में घरेलू गैस चूल्हा में प्रयुक्त एक कंपनी के गैस सिलिंडर की आपूर्ति बाधित होने के चलते उपभोक्ताओं को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। दस दिन पहले बुकिंग के बाद भी लोगों के घरों में गैस सिलिंडर नहीं पहुंच रहे हैं। गैस गोदामों में सिलिंडर नहीं होने के चलते संचालकों को दिक्कत हो रही है। कई उपभोक्ता खाली गैस सिलिंडर लेकर एजेंसी कार्यालय पहुंच रहे हैं लेकिन उनको मायूस लौटना पड़ रहा है। ऐसे में उपभोक्ताओं के घर में भोजन पकाने तक की चुनौती बनी हुई है।
विज्ञापन

गैस चूल्हा और सिलिंडर हर घर में भोजन पकाने के लिए सबसे उपयोगी संसाधन है लेकिन अगर भोजन पकाने पर ही संकट आ जाए तो लोगों को दिक्क्तों का सामना करना पड़ता है। इन दिनों शहर में ऐसा ही समस्या है। पंजाब के बठिंडा में एक घरेलू सिलिंडर की कंपनी की रिफाइनरी शट डाउन हो गई है। इसके चलते उसकी आपूर्ति शहर में गुजरात से हो रही है। गुजरात से गैस सिलिंडर आने में एक सप्ताह से अधिक समय लग रहा है। इसी के चलते शहर में एक कंपनी के गैस सिलिंडर की आपूर्ति बाधित हो रही है। शहर के जाटो वाले चौराहे के करीब बने इस गैस एजेंसी के कार्यालय में नियमित लोग अपने घरेलू किचन की खाली गैस लेकर लौट रहे हैं, लेकिन गैस सिलिंडर नहीं होने के अभाव में लोगों को मायूस लौटना पड़ रहा है।
लोगों के अनुसार एक सप्ताह पहले की बुकिंग पर भी उनके घर गैस सिलिंडर नहीं पहुंच रहे हैं। एजेंसी संचालक का कहना है कि पंजाब में स्थित गैस रिफाइनरी शट डाउन के चलते पंजाब से आपूर्ति बाधित है। गुजरात से आपूर्ति में समय लग रहा है। हालांकि इस सप्ताह पंजाब से आपूर्ति शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिन पहले गैस की बुकिंग कराई थी, लेकिन अभी तक गैस घर नहीं पहुंची है। एजेंसी पर भी उपलब्ध नहीं हो पाई। - मिहीलाल, एकता नगर



लगभग पांच दिन पहले गैस की ऑनलाइन बुकिंग कराई, घर में गैस खत्म हो गई है। भोजन पकाने में दिक्कत हो रही है। - तेजवती, काला मंदिर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें