फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 15 खस्ताहाल सड़कों के जख्मों पर लगेगा मरम्मत का मरहम

Thu, 13 Nov 2025 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले की लंबे समय से जर्जर 15 सड़कों पर जल्द ही मरम्मत का मरहम लगेगा। मुश्किलों भरा सफर आसान और आए दिन गिर कर चोटिल हो रहे राहगीरों को राहत मिलेगी। इन सड़कों में सबसेे अधिक खस्ताहाल शहर को टनकपुर बाइपास से जोड़नेे वाला बिलगवां मार्ग है। बारिश में इस सड़क पर करीब एक माह तक जलभराव की स्थिति रही थी। केंद्रीय राज्यमंत्री/ सांसद जितिन प्रसाद के प्रयासों इन सड़कों की मरम्मत के लिए 10 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं।
विज्ञापन


गुजरते दो हजार वाहन, बिलगवांं मार्ग पर पॉलिटेक्निक और अन्य संस्थान भी
शहर के यशवंतरी देवी मंदिर चौराहे से रेलवेे क्रॉसिंग होकर बिलगवां सेे टनकपुर-पूरनपुर बाईपास को जोड़नेे वाला मार्ग लंंबे समय से जर्जर है। पूरी सड़क में सिर्फ गड्ढे ही नजर आते हैं। इस मार्ग पर राजकीय पॉलिटेक्निक, कई आवासीय कॉलोनियां, शिक्षण संस्थान और 10 हजार से अधिक आबादी निवास करती है। लोग इस मार्ग का शहर और बाईपास से टनकपुर, पूरनपुर, माधोटांडा आदि स्थानों पर जाने के लिए शार्टकट के तौर पर इस्तेमाल करते हैं। इस मार्ग रोजाना छोटे-बड़े दो हजार वाहन गुजरते हैं।
बारिश में तालाब बनती सड़क, कई लोग हो चुके चोटिल

बिलगवां मार्ग बारिश में तालाब बन जाता है। इस बार करीब एक माह तक सड़क पर जलभराव की स्थिति रही थी। कई लोग गिरकर चोटिल भी हुए थे। आए दिन बाइक सवार चोटिल होे जाते हैं। क्षेत्रीय लोगों की इस समस्या को अमर उजाला ने भी 11 नवंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इधर सड़कों की मरम्मत को स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्रीय लोगों ने राहत महसूस की है।
विज्ञापन


इन मार्गों की भी सुुधरेगी सूरत
ग्राम तेजनगर से महताबनगर होकर जहानाबाद संपर्क मार्ग, ठेका चौकी संपर्क मार्ग, दहगला से भिकारीपुर वाया रामपुरिया सिरसा मार्ग, गांधीग्राम से बिलगवां मार्ग, महादेव माती–चतीपुर संपर्क मार्ग, अमखेड़ा–भगवंतापुर–काजरबोझी मार्ग, बिहारीपुर से लालपुर स्कूल मार्ग, पीलीभीत–बस्ती मार्ग से गजरौल–शिवनगर मार्ग, इलाबाश–देवश–किशनपुर मार्ग, बरेली–बीसलपुर मार्ग से भैंसठा जलालपुर मार्ग, बेनीपुर–खामघाट मार्ग पर माला नदी पुल की मरम्मत, और ईंटगांव–बमरौली मार्ग समेत अन्य मार्ग शामिल हैं।


बोले सांसद- आवागमन सुगम होगा, अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई दिशा
केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने इस स्वीकृति पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए कहा कि इन सड़कों की मरम्मत से न केवल ग्रामीण क्षेत्रों का आवागमन सुगम होगा बल्कि शिक्षा और व्यापार को भी नई दिशा मिलेगी। केंद्र और प्रदेश सरकार पीलीभीत के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें