फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ट्रेनों की संख्या न बढ़ाए जाने पर लोगोंं ने जताया रोष

विज्ञापन
बीसलपुर में ट्रेनों की सख्या न बढ़ाने पर रेल विभाग के प्रति रोष जताते लोग।संवाद
विज्ञापन
बीसलपुर। पीलीभीत से बीसलपुर होते हुए शाहजहांपुर को जाने वाली रेल लाइन पर ट्रेनों की संख्या न बढ़ाए जाने से नाराज लोगों ने बृहस्पतिवार को लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह के द्वार पर रेलवे के प्रति कड़ा रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कुछ लोग लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह के द्वार पर जमा हुए लोगों का कहना था कि पीलीभीत से बीसलपुर होते हुए शाहजहांपुर तक ब्राडगेज रेल लाइन तो बिछवा दी गई, लेकिन इस लाइन पर आवश्यकतानुसार ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं किया गया।
पिछले काफी समय से इस लाइन पर गिनी-चुनी ट्रेनें ही चल रही है। कम ट्रेनें चलने से यात्रियों को असुविधा होती है। विरोध जताने वालों में सफौरा के प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र पाल, राहुल राठौर, तसलीम मियां, रामलाल, सीताराम, भीमसेन, सर्वेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें