फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मझोला महोत्सव में सूफी नाइट के दौरान झूमे लोग

विज्ञापन
मझोला महोत्सव में कार्यक्रम पेश करते कलाकार ।
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री बल्देव औलख ने किया दूसरे दिन के मेले का उद्घाटन
विज्ञापन

दिल्ली से आए कलाकारों ने बांधा समा, देर रात तक थिरकते रहे युवा

संवाद न्यूज एजेंसी
मझोला। मझोला महोत्सव के दूसरे दिन का उद्घाटन प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख ने किया। उन्होंने नगर पंचायत द्वारा लगाए गए मेले की काफी तारीफ की। कहा कि ऐसे आयोजन नई सोच और विचार को विकसित करते हैं।
मझोला नगर पंचायत की ओर से पहली बार महोत्सव का आयोजन किया गया है। इसमें खेल खिलौनों के साथ ही खानपान के स्टॉलों को लगाया गया है। बच्चों की ओर से कार्यक्रम पेश किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मेले के दूसरे दिन दिल्ली के कलाकारों ने सूफी नाइट का आयोजन किया। वहीं नगर के बच्चों ने भी फिल्मी गानों की धुन पर जबरदस्त डांस किया। डांस क्लब की ओर से शानदार प्रस्तुति दी गई। देर रात तक चले मेले में लोगों ने डीजे पर जमकर डांस किया। मेले में झूले से लेकर खाने पीने के स्टॉल लगाए गए हैं। देर रात तक मेले में भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

इससे पहले नगर पंचायत अध्यक्ष निशांत प्रताप सिंह ने मेले में पहुंचे अतिथियों को राम नाम का पटिका पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, एसडीएम अमरिया, जिलापंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आदि तमाम नेता मौजूद रहे।

मझोला महोत्सव में कार्यक्रम पेश करते कलाकार ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें