पीलीभीत। मोहल्ला सुनगढ़ी निवासी बाबू राम ने सुनगढ़ी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग पर टेंपो चलाता है। 23 जून 2024 को वाहन खराब होने पर शहर के नौगवां ओवरब्रिज के निकट मरम्मत कराने के लिए गया था। लौटते समय ओवरब्रिज के नीचे डग्गामार यूनियन से जुड़े लोगों ने उससे अभद्रता करने के साथ मारपीट की। संवाद