फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: उमस से लोग परेशान, बारिश होने की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। तराई के इस जिले में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। हालांकि रविवार रात बारिश हो जाने से सुबह मौसम सुहाना रहा। मगर सोमवार को दिन चढ़ने के साथ ही उमस बढ़ती गई। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में फिर बारिश होने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन

राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. शैलेंद्र सिंह ढाका ने बताया कि रात में बारिश हो जाने से न्यूनतम तापमान में लगभग दो डिग्री की गिरावट आ गई। सोमवार को न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से आसमान पर बादल उमड़ते रहे। साथ ही हवा चलती रही। ऐसे में सुबह मौसम सुहाना रहा। दिन चढ़ने के साथ फिर उमस बढ़ने लगी। शाम पांच बजे के बाद मौसम सामान्य हुआ। डाॅ. ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से जानकारी दी कि अगले 24 घंटे के दौरान फिर बरसात होने की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें