फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: प्रधान को वित्तीय अधिकार न मिलने से लोगों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। पहाड़गंज की नवनिर्वाचित प्रधान को वित्तीय अधिकार न मिल पाने के कारण ग्राम पंचायत का संचालन शुरू नहीं हो पाया है। इसके कारण विकास कार्य शुरू नहीं होने से लोगों में पंचायत विभाग के खिलाफ रोष है।
विज्ञापन



पहाड़गंज में प्रधान चुनाव में छह अगस्त को मतदान हुआ था। आठ अगस्त को चुनाव परिणाम घोषित हो गया था, जिसमें शाहिता बी प्रधान चुनी गईं थीं। उन्हें अभी तक वित्तीय अधिकार नहीं मिल पाए हैं, जिससे ग्राम पंचायत का संचालन शुरू नहीं हो पाया है। इससे गांव में विकास कार्य भी शुरू नहीं हो पाए हैं, जबकि ग्राम पंचायत के कोष में पर्याप्त पैसा है।
नवनिर्वाचित प्रधान ने बताया कि उन्होंने संबंधित अधिकारियों से फोन पर कई बार वित्तीय अधिकार दिलाने की मांग की है, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। इससे लोगों में पंचायत विभाग के प्रति रोष है। वहीं पंचायत विभाग की सहायक विकास अधिकारी कृष्णा देवी ने बताया कि जल्द ही नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान को वित्तीय अधिकार दे दिए जाएंगेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें