फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नाला निर्माण में मनमानी पर भड़के लोग

विज्ञापन
शहर के छतरी चौराहे के पास निर्माणाधीन नाले जायजा लेने मौके पर पहुुंचे ईओ। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। नाला निर्माण के दौरान मनमानी पर बुधवार को लोग भड़क गए। शिकायत के बाद मौके पर पहुंचे ईओ ने स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान कुछ लोगों ने नाले की गहराई एक समान न होने की बात कही। ईओ ने ठेकेदार को सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बरसात में शहरवासियों को जलभराव से बचाने के लिए इन दिनों जगह-जगह नाला निर्माण का काम चल रहा है। नौ करोड़ की लागत से बनाए जा रहे 10 नए नालों से शहर को जलभराव से बचाने का नगर पालिका दावा कर रही है।
इसी के चलते लोगों ने आरोप लगाया की नाला निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है। यही नहीं कार्य भी अव्यवस्थित तरीके से किया जा रहा है। स्थिति इतनी खराब है कि नाला खोद कर डाल दिया जाता और कार्य पूरा किया बगैर ही मजदूर दूसरी जगह लगा दिए जाते है।
विज्ञापन

नाला खुदा होने की वजह से व्यापार पर फर्क पड़ता है। शिकायत नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से की। इस पर बुधवार को ईओ, अवर अभियंता इंद्रजीत और ओमप्रकाश के साथ मौके पर पहुंचे। ठेकेदार को ठीक प्रकार से कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

-
मानक के अनुसार नाला निर्माण का कार्य नही होने की शिकायत आई थी, मौके पर जाकर ठेकेदार को मानक के तहत ही कार्य करने का निर्देश दिया गया है।
-लालचंद भारती, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें