फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामा के बाद बैंक शाखा ग्राहकों को मिला भुगतान 

Fri, 07 Apr 2017 11:24 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक ऑफ बड़ौदा में घंटों लाइन में लगने के बाद कैश से इनकार करने पर ग्राहकों ने हंगामा कर इसकी शिकायत शाखा प्रबंधक से की। तब कहीं लाइन में लगे ग्राहकों को भुगतान किया गया। भाकियू ने कर्मचारियों पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। नगर की बैंक ऑफ बड़ौदा में शुक्रवार को ग्राहकों की खासी भीड़ रही। घंटों लाइन में लगने के बाद लाइन में लगे कई ग्राहकों को कैश समाप्त होने की जानकारी दी गई। इस पर ग्राहकों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा कर रहे ग्राहकों का कहना था कि शाखा के कुछ कर्मचारी अपने चहेतों को बगैर लाइन के अंदर बुलाकर भुगतान कर देते है। ऐसे में अक्सर अव्यवस्था रहती है। आरोप है कि शुक्रवार को भी कई लोगों को बगैर लाइन में लगे ही भुगतान किया गया। बाद में कैश होने के बाद भी बाद में उनको टरकाने का प्रयास किया गया। हंगामा कर रहे कुछ ग्राहकों ने इसकी शिकायत शाखा प्रबंधक से की। तब कहीं बमुश्किल उक्त ग्राहकों को भुगतान मिल सका। उधर, भाकियू के जिला उपाध्यक्ष मंजीत सिंह ने बैंक शाखा कर्मचारियों पर ग्राहकों से अभद्रता करने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि पूरनपुर चीनी मिल से सात फरवरी तक का गन्ना मूल्य भुगतान की एडवाइज बैंक ऑफ बड़ौदा को तीस मार्च को भेजी थी। अब तक एडवाइज किसानों के खातों में नही चढ़ाई गई। उनका आरोप है कि भुगतान की जानकारी को पहुंचने वाले किसानों को सही जानकारी न देकर अभद्रता की जा रही है। इसे भाकियू किसी कीमत पर बर्दास्त नहीं करेगी। शीघ्र ही एडवाइज न चढने पर बैंक शाखा प्रबंधक के खिलाफ प्रदर्शन होगा। समस्या को लेकर बैंक शाखा प्रबंधक को मोबाइल रिसीव न होने से उनका पक्ष नहीं लिया जा सका। 
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें