फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान करने में बरखेड़ा मिल सबसे फिसड्डी

Fri, 30 Jan 2015 12:09 AM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को इस सीजन में भी समय से गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं मिल पा रहा है। बरखेड़ा स्थित चीनी मिल अब तक खरीदे गए कुल 101 करोड़ रुपये के गन्ने के सापेक्ष मात्र 2.5 करोड़ का ही भुगतान किया है। यही नहीं इस मिल पर पिछले पेराई सत्र का भी करोड़ों रुपये का भुगतान बाकी है।
विज्ञापन


कोर्ट ने गन्ना किसानों को नियमित भुगतान के आदेश दिए हैं। आदेश के मुताबिक गन्ना खरीद के 14 दिन के अंदर भुगतान कर दिया जाना चाहिए। जिले की चारों चीनी मिलें कोर्ट के आदेश का खुला उल्लंघन कर रही हैं। किसानों को समय से भुगतान न मिलने से दूसरी फसलों की बुवाई पिछड़ रही है। साथ ही बच्चों की शादियां, भवन निर्माण एवं बैंक की कर्ज अदायगी समेत तमाम दिक्कतें आ रही हैं।

पिछले साल किसानों को गन्ना मूल्य भुगतान करने में खून के आंसू रुलाने वाली बरखेड़ा चीनी मिल इस पेराई सत्र में भी भुगतान के मामले में फिसड्डी है। लगभग दो माह में मिल 36.42 लाख कुंतल गन्ना खरीद चुकी है, जिसका कुल मूल्य 101.06 करोड़ रुपये बनता है। यदि 14 दिन के नियम को मान लिया जाए तो मिल को अब तक 86 करोड़ का भुगतान कर देना चाहिए जबकि मिल ने मात्र 2.5 करोड़ का भुगतान ही किया है।
विज्ञापन


गन्ना मूल्य भुगतान में सबसे अच्छी स्थिति शहर स्थित एलएच शुगर मिल की है। मिल अब तक 63.48 लाख गन्ना खरीद चुकी है इसकी कुल कीमत 176 करोड़ के सापेक्ष 123 करोड़ का भुगतान कर चुकी है। जिले की शेष दोनों सहकारी मिलों की स्थिति भी अच्छी नहीं है। पूरनपुर और बीसलपुर क्रमश: 29 करोड़ व 32 करोड़ का गन्ना खरीद चुकी हैं जिसके सापेक्ष क्रमश: 10 व 11 करोड़ रुपये का ही भुगतान किया है।

यह है गन्ना भुगतान की स्थिति (सभी फीगर लाख में)
मिल    खरीद    मूल्य    भुगतान
एलएच पीलीभीत    63.48    17596.20    12350.98
बजाज बरखेड़ा    36.42    10106.43    250.00
सहकारी बीसलपुर    11.74    3264.72    113.15
सहकारी पूरनपुर    10.60    2925.60    983.04
योग    122.24    33892.96    14721.97   
000
बरखेड़ा मिल की चीनी को अधिग्रहित कर लिया गया है। जितनी भी चीनी बिकेगी उससे पहले किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान किया जाएगा। भूमि कुर्क कर जमीन की नीलामी की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

- राजेश्वर यादव, डीसीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें