ग्राम टाह पौटा में रैली निकालते प्राथमिक विद्यालय के बच्चे।स्रोत:शिक्षक
पीलीभीत। स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के तहत मरौरी ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय टाहा पौटा में स्कूली बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इसके अलावा चित्रकला प्रतियोगिता हुई, जिसमें पायल अव्वल रही।
प्रभातफेरी का शुभारंभ भाजपा नगर अध्यक्ष विकास श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर किया। इसके बाद पोस्ट मेकिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें बच्चों से स्वच्छता अभियान से जुड़े चित्र बनवाए गए। चित्र बनाने में कक्षा आठ की पायल वर्मा प्रथम, कक्षा सात की सोनम वर्मा द्वितीय और कक्षा आठ की शिवानी तृतीय रही। सभी को पुरस्कृत किया गया।
इसके अलावा 40 अन्य बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए । कार्यक्रम में जूनियर हाई स्कूल टाह के कक्षा छह, सात व आठ के 248 बच्चों ने भाग लिया। इस इस दौरान भाजपा विधायक प्रवक्तानंद के अनुज दिलखुश, विधायक के प्रतिनिधि नंदलाल, हरेंद्र सहित तमाम लोगों ने श्रमदान किया। कार्यक्रम में जिला परियोजना अधिकारी सौरभ प्रताप सिंह, जेआर एफ डॉ. आदर्श कुमार के साथ विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक अजय कुमार, आशा, मीनाक्षी, रविंदर, गौरव गुप्ता, मनीष सैनी, प्रगति जायसवाल, जितेंद्र गुप्ता समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।