पीलीभीत। आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने बुधवार को नशे की रोकथाम और जनसंख्या नियंत्रण विषय पर जागरूकता स्लोगन बनाए। कक्षा आठ की छात्रा की पायल कोरंगा, सर्वज्ञा सक्सेना व इंटर की चेरी के स्लोगन को काफी सराहा गया। छात्राओं ने नशे की मार-सबसे बड़ी मार, बर्बाद करे सुखी परिवार और जन-जन का एक ही नारा, नशा मुक्त हो प्रदेश हमारा आदि स्लोगन बनाए। बाद में छात्राओं ने जागरूकता रैली भी निकाली। आमजन को नशे से होने वाले नुकसान गिनाए। नशे से दूर रहने की अपील की। रैली मोहल्ला तखान से होकर नावल्टी मार्ग तक निकाली गई। रैली में प्रधानाचार्य सुमन देवी, रैली संयोजक गुंजन पांडे और शिक्षिकाओं व छात्राओं ने प्रतिभाग किया। संवाद