फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान न होने पर शिक्षकों ने लेखाधिकारी को घेरा

Sat, 25 Apr 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री उमेश गंगवार की अगुवाई में सभी ब्लाकों के तमाम शिक्षक नेता एकत्र हुए। शिक्षक नेताओं का आरोप था कि लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा लक्ष्मीकांत ने शिक्षकों के वेतन से जो आयकर कटौती की है, उसमें कोई मानक नहीं अपनाया है। जिस शिक्षक का वेतन ज्यादा है, उसके वेतन से कम आयकर कटौती हुई है जबकि कम वेतन वाले से अधिक आयकर काटा गया है। इसके अलावा जिन शिक्षकों पर हाउसिंग लोन है, उन शिक्षकों से भी आयकर की कटौती की गई है जबकि उन्हें आयकर कटौती से मुक्त किया जाना था। शिक्षक नेता पवन सिन्हा का कहना था कि कई शिक्षकों के एरियर बिल कार्यालय में जमा हैं, लेकिन भुगतान नहीं किया जा रहा। प्राथमिक शिक्षक संघ पदाधिकारियों का आरोप था कि लेखाधिकारी ने आयकर कटौती में अपने पराए का भेदभाव किया है। इस दौरान शिक्षक नेताओं ने लेखाधिकारी का घेराव कर नारेबाजी भी की। काफी देर हंगामे के बाद जिला मंत्री की ओर से सौंपे गए वेतनमान की सूची के अनुसार, आयकर कटौती किए जाने के आश्वासन पर शिक्षक शांत हुए। घेराव व प्रदर्शन करने वालों में चंद्रमोहन गंगवार, अंकित भारती, बाबूराम गंगवार, ओमकार सिंह, अनवर खां, राजीव गुप्ता, हिमांशु कुमार, सत्यदेव, हेमराज सहित तमाम शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें