फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की जमीन छीनने की तैयारी में है मोदी सरकार

Sat, 25 Apr 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय किसान महासभा की अगुवाई में दैवी आपदा पीड़ित किसानों ने बृहस्पतिवार को नेहरू पार्क में 24 घंटे की भूख हड़ताल शुरू की थी। हड़ताल के दूसरे दिन भी जारी रही। नेहरू पार्क में कार्यकर्ताओं व किसानों को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अलाउद्दीन शास्त्री ने कहा कि भूमि अधिग्रहण अध्यादेश लगाकर केंद्र सरकार किसानों की जमीन छीनने की योजना बना रही है। इससे किसानों की जमीन पर बहुराष्ट्रीय कंपनियों का कब्जा हो जाएगा और किसान के आगे भुखमरी की स्थिति हो जाएगी। जिला पंचायत सदस्य रमा गैरोला ने कहा सरकार किसानों के साथ खिलवाड़ बंद करें। फसल के नुकसान से बर्बाद हुए किसानों का कर्जा माफ किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि सरकार अब भी नहीं चेती तो जल्द भाकपा एवं इसके संगठन सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे। इसके बाद पदाधिकारियों ने एसडीएम सदर सुरेंद्र बहादुर यादव को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें कर्जा माफ करने, न्यूनतम 20 हजार प्रति एकड़ मुआवजा दिलाने, खाद बीज आदि नि:शुल्क दिलाने और फसल नुकसान से मरे किसानों के परिवार को 25-25 लाख रुपये की राहत दिलाने सहित दस मांगे शामिल हैं। इस दौरान देवाशीष राय, सुभाष मंडल, रमाकांती, नगीना, अजमत खां, नरेश जायसवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें