फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गांधी स्टेडियम में जल्द ही बनेगा पवेलियन

विज्ञापन
विज्ञापन
भेजा गया 4.90 करोड़ का प्रस्ताव, जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। गांधी स्टेडियम को बेहतर करने पर जोर दिया जा रहा है। खिलाड़ियों के साथ दर्शकों की सुविधाओं में विस्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। अब पवेलियन के लिए जिला क्रीड़ा अधिकारी की ओर से 4.90 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया है।
वर्ष 1986 में 11 एकड़ भूमि पर गांधी स्टेडियम की स्थापना हुई थी। आउटडोर गेम के लिए एथलेटिक्स ट्रैक, क्रिकेट मैदान, हॉकी, फुटबाॅल और वॉलीबॉल मैदान की व्यवस्था की गई। खेल के शौकीन युवा गांधी स्टेडियम में अभ्यास करते हैं लेकिन कोच की कमी के चलते प्रतिभा निखारने के लिए युुवाओं के हाथ लग रही थी। खेल विभाग के प्रयासों से अब काफी हद तक कोच की कमी दूर हो गई है।
विज्ञापन

क्रिकेट के बाद कबड्डी और बैटमिंटन के कोच भी नियुक्त कर दिए गए हैं। अब मैदान के साथ खिलाड़ी और दर्शकों की सुविधाओं को भी विस्तार देने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए प्रशासनिक भवन क्षेत्र में पवेलियन का निर्माण कराने की तैयारी है। इसके निर्माण के लिए 4.90 करोड़ की लागत का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार ने बताया कि पहले मई 2022 में प्रस्ताव भेजा गया था। जिसपर शासन ने कुछ आपत्ति लगाकर दोबारा प्रस्ताव मांगा था। अगस्त माह में दोबारा प्रस्ताव भेज दिया गया। अब उम्मीद है कि इस वित्तीय वर्ष में प्रस्ताव पर मंजूरी मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रस्ताव में पवेलियन के साथ बहुउद्देशीय हाल का भी जीर्णोद्धार का कार्य भी शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें