फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जांच के लिए मरीजों का दो जगह निकलवाना पड़ रहा खून

विज्ञापन
रेनू तिवारी ।
विज्ञापन
पहले मेडिकल कॉलेज, फिर आयुष विंग में लिया जाता है खून का नमूना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। जिले में वायरल फीवर का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है, जिससे लोगों का हाल-बेहाल है। मेडिकल कॉलेज में रोजाना काफी संख्या में मरीजों के खून की जांच कराई जाती है, मरीजों को जांच के लिए एक नहीं बल्कि दो जगह और दो बार खून निकलवाना पड़ता है। ऐसे में मरीजों को दो बार लाइन में लगना पड़ता है, जिससे उनको काफी दिक्कत होती हैं, बावजूद इसके जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
मेडिकल कॉलेज में पहुंचने वाले अधिकतर मरीज बुखार से पीड़ित होते हैं। ऐसे में डॉक्टर मरीजों की खून जांच के लिए लिखते हैं। डॉक्टर को दिखाने के बाद मरीज मेडिकल कॉलेज की लैब की लंबी लाइन में लगकर जैसे-तैसे अपना सैंपल देते हैं।
विज्ञापन

बाद में उसको आयुष विंग में मलेरिया और डेंगू की जांच के लिए लाइन में लगकर सैंपल देना पड़ता है। ऐसे में मरीजों को खून की जांच के लिए दो जगह दो बार धक्के खाने पड़ते हैं और दो बार खून निकलवाना पड़ता है।
-
लैब में नहीं होती है डेंगू, मलेरिया की जांच
मेडिकल कॉलेज की लैब में न तो डेंगू की जांच होती है और न ही मलेरिया की। लैब में टायफाइड, लिवर, सीएलसी, डीएलसी आदि जांचें की जाती है। तो वहीं डेंगू और मलेरिया की जांच आयुष विंग में होती है, जिसकी वजह से मरीजों को भागदौड़ करनी पड़ती है। स्वास्थ्य विभाग की यह व्यवस्था मरीजों पर भारी पड़ी रही है।
-
बुखार आने पर अस्पताल में दिखाया तो डॉक्टर ने खून की जांच लिखी। दो बार खून निकलवाना पड़ा, जिससे काफी पीड़ा हुई और समय भी काफी बर्बाद हुआ।
-रामकली, छात्रपति काॅलोनी
-
मेरा भी दो बार खून निकाला गया। पहले टायफाइड सहित अन्य जांच के लिए सैंपल लिया गया। बाद में दूसरी जगह पर डेंगू और मलेरिया जांच के लिए सैंपल लिया गया, जो ठीक नहीं लगा।
विज्ञापन

- रेनू तिवारी, नई बस्ती
-
बेटी गायत्री को बुखार आने पर डॉक्टर को दिखाया तो जांच लिखी। पहले मेडिकल कॉलेज की लैब में खून निकाला, अब यहां सैंपल देेने आए हैं।
-खेमकरन, बिलसंडा
-
मेडिकल कॉलेज की लैब में अन्य जांचों के साथ ही डेंगू मलेरिया की जांच भी होती है, इसके लिए मरीज को खुद ही बताना होगा। पहले एक ही जगह पर सभी जांचें होती थी, लेकिन बाद में डेंगू, मलेरिया के मरीजों की जांचों की अलग से व्यवस्था की गई।
- डॉ. आलोक कुमार, सीएमओ

रेनू तिवारी ।

रेनू तिवारी ।

रेनू तिवारी ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें