फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शहर का कूड़ा खरीदेगी नगर पालिका, मूल्य तय

विज्ञापन
प्रेस कांफ्रेस में जानकारी देती नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ.आस्था अग्रवाल व मौजूद प्रभारी ईओ । 
विज्ञापन
- शहर होगा साफ, लोगों को होगा फायदा, पालिका अध्यक्ष व प्रभारी ईओ ने दी योजना की जानकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। शहर को स्वच्छ बनाने के साथ ही लोगों की आमदनी बढ़ाने के लिए नगर पालिका ने योजना तैयार की है। इसके तहत शहर में होने वाले कूड़ा-कचरे सहित अन्य अनउपयोगी वस्तुओं को नगर पालिका एक संस्था के माध्यम से खरीदेगा। इससे लोगों को फायदा होगा, साथ ही शहर भी साफ-सुथरा रहेगा। पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल और प्रभारी ईओ देवेंद्र सिंह ने शनिवार की शाम नगर पालिका सभागार में इस बारे में जानकारी दी।
शहर में रोजाना करीब 50 टन कचरा एकत्र होता है, जो नगर पालिका द्वारा उठाया जाता है। नगर पालिका ने कूड़ा सहित अन्य अन उपयोगी वस्तुओं को खरीदने की योजना तैयार की है।
विज्ञापन

शहर से खरीदे जाने वाले कूड़े में पॉलिथिन बैग्स, शीशा मिक्स, टिन, लोहा, अखबार, सूखे पत्ते, चाय की पत्ती आदि कूडा शामिल होगा। पालिका अध्यक्ष का कहना है कि इस योजना से शहर साफ रहेगा तथा कूड़े का भी निस्तारण हो जाएगा। इसके साथ ही लोग कूड़े को जलाएंगे नहीं। इससे प्रदूषण होने से बचेगा। साथ ही लोगों को कमाई भी होगी।
-
यह तय किया गया मूल्य
पॉलीथिन बैग्स पांच रुपये किलो, प्लास्टिक बोतल 20 रुपये किलो, प्लास्टिक मिक्स 10 रुपये किलो, सीसा मिक्स तीन रुपये, लोहा 35, टिन 22, गत्ता 10, दूध पॉलीथिन 15, अखबार 15, मिक्स घर का पॉलिथीन पांच, थर्माकोल 12, बाल लंबे वाले 2500 रुपये प्रति किलो खरीदा जाएगा। इसके अलावा नाई दुकान के बाल 10 रुपये, पुराने जूता-चप्पल दो रुपये, पुराने कपड़े पांच रुपये किलो, सब्जी और केले के छिलके एक रुपये, अंडे के छिलके एक रुपये, चाट के दोने एक रुपये, हॉस्पिटल की प्लास्टिक बोतलें 15 रुपये, सूखे फूल पांच रुपये, जला तेल 10 रुपये, छोटी-बड़ी शीशियां पांच रुपये और पारदर्शी बोतलें 15 रुपये किलो की दर से खरीदी जाएंगी।
विज्ञापन

-
नामित संस्था खरीदेंगी बेकार सामान
नगर पालिका के प्रभारी ईओ देवेंद्र सिंह ने प्रोजेक्ट परिवर्तन संस्था के माध्यम से शहर की पॉलिथीन व अन्य अनउपयोगी सामान खरीदा जाएगा। इसके लिए संस्था के जिम्मेदारों से संपर्क किया गया। शहर में जल्द ही यह व्यवस्था शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें