बीसलपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एक्सरे मशीन का प्रिंटर खराब होने से पिछले एक सप्ताह से निगेटिव नहीं मिल पा रहा है। मरीज मोबाइल फोन पर एक्सरे का फोटो खींचकर ले जा रहे हैं और संबंधित डॉक्टर को दिखा रहे हैं। ऐसे में उन्हें काफी दिक्कत हो रही है।
समस्या के संबंध में जागरूक मरीजों ने विभागीय अधिकारियों का ध्यान कई बार आकर्षित किया, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नही हुई है, जिससे समस्या बरकरार है। विभागीय हीलाहवाली के चलते यह स्थिति कब तक बनी रहेगी, कुछ कहा नहीं जा सकता।
इस बावत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. लेखराज गंगवार ने बताया कि एक्सरे कक्ष में नई मशीन आ गई है। नई मशीन बहुत जल्द लग जाएगी, जिससे समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा। संवाद