फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गन्ना समिति और चीनी मिल में चुनाव का कार्यक्रम घोषित, तैयारियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। शासन के गन्ना समितियों और किसान सहकारी चीनी मिलों में संचालकों, उपाध्यक्षों और अध्यक्षों का चुनाव घोषित कर दिए जाने से यहां की गन्ना समिति और चीनी मिल में चुनाव से संबंधित तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

घोषित कार्यक्रम के अनुसार संचालक पदों के लिए 23 सितंबर को अनंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन किया जाएगा। 24 सितंबर को अनंतिम मतदाता सूची पर आपत्ति प्राप्त की जाएंगी। 25 सितंबर को मतदाता सूची पर प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। उसी दिन अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन किया जाएगा।
26 सितंबर को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 27 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। उसी दिन वैध नामांकन पत्रों का प्रदर्शन किया जाएगा। 30 सितंबर को इच्छुक प्रत्याशियों को नाम वापस लेने का मौका दिया जाएगा। इसके बाद चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन

तीन अक्तूबर को चुनाव होगा और उसी दिन विजयी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। प्रबंध समितियों के चुनाव के सिलसिले में सात अक्तूबर को अनंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन किया जाएगा। आठ अक्तूबर को अनंतिम मतदाता सूची पर आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। नौ अक्तूबर को मतदाता सूची पर प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। उसी दिन अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन किया जाएगा।
10 अक्तूबर को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 11 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। उसी दिन वैध नामांकन पत्रों का प्रदर्शन किया जाएगा। 14 अक्तूबर को इच्छुक प्रत्याशियों को नामांकन पत्र वापस लेने का मौका दिया जाएगा। उसी दिन अंतिम नामांकन पत्रों का प्रदर्शन किया जाएगा और चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा।
16 अक्तूबर को मतदान होगा। उसी दिन चुनाव परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। गन्ना विकास समिति के सचिव राजेश कुमार और चीनी मिल के जीएम डॉ. एचके गुप्ता ने बताया कि चुनाव कार्यक्रम आ गया है। चुनाव के संबंध में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें