बेनहर पब्लिक स्कूल में हुए पुरस्कार वितरण समारोह में वार्षिकोत्सव के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विद्यालय में कुछ दिन पूर्व वार्षिकोत्सव हुआ था। इसमें कक्षा छह से 12 तक के 342 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था। इधर, शनिवार को विद्यालय में हुए समारोह में वार्षिकोत्सव के विजेता प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य रंजीत सैहमी ने स्मृति चिह्न व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर करिश्मा सैहमी, हेड मिस्ट्रेस अल्पना कोहली, हेड मिस्ट्रेस कोमल गुप्ता, अरविंद अग्रवाल, नितिन कौशिक आदि मौजूद रहे।