फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग होम में खड़ी एंबुलेंस में लगी आग

Sun, 27 Dec 2015 11:07 PM IST
Purnpur
विज्ञापन
विज्ञापन
नर्सिंग होम में खड़ी एक एंबुलेंस में रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थिति में आग लग गई। आग की चपेट में आने से समीप खड़ी एक अन्य कार का पिछला हिस्सा भी जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। आग ने पड़ोसी बनवारी के घर को भी चपेट में ले लिया। इससे बनवारी के घर किराए पर रहने वाले डॉ. तपन सरकार की सात हजार रुपये की नगदी, जेवरात और घरेलू सामान सहित हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग से नर्सिंग होम में भर्ती मरीज और उनके तीमारदारों में हड़कंप मच गया। फायर बिग्रेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर बमुश्किल आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

घटना रविवार को सुबह करीब सवा दस बजे की है। कोतवाली के समीप अशोक कालोनी में डॉ. दिनेश गुप्ता के नर्सिंग होम में खड़ी एंबुलेंस में अचानक आग लग गई। आग से नर्सिंग होम में भर्ती मरीजों और तीमारदारों में हड़कंप मच गया। मरीज और तीमारदार नर्सिंग होम से निकलकर बाहर आ गए। आग की चपेट में आने से कार के समीप खड़ी दूसरी कार का पिछला हिस्सा भी जलकर नष्ट हो गया। लोग आग पर काबू पाते इससे पहले आग ने समीप स्थित बनवारी लाल के घर किराए पर रहने वाले डॉ. तपन सरकार के कमरे को भी चपेट में ले लिया। यहां आग वेंटीलेटर से कमरे के भीतर पहुंची। इससे कमरे में रखा बेड, बिस्तर, कपड़े, सात हजार रुपये, सोने की अंगूठी, एक जोड़ सोने के झाले आदि हजारों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। तपन सरकार की पत्नी अनु ने बताया कि उसके कमरे में आग वेंटीलेटर के सहारे आई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। मोहल्ले वालों के मुताबिक एंबुलेंस में लगे सिलेंडर की गैस लीक होने के दौरान हुए शार्ट सर्किट से आग लगी है।
नर्सिंगहोम के स्वामी डॉ. दिनेश गुप्ता ने आग शार्ट सर्किट से लगना बताया है। उन्होंने यह भी कहा कि आग लगने वाला वाहन एंबुलेंस नहीं था बल्कि मारुति कार थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें