माध्यमिक शिक्षा परिषद के तत्वावधान में हुए प्रतिभा अलंकरण समारोह में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के जिले के टॉपटेन टॉपर्स को डीएम ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
शहर के चिरौंजीलाल वीरेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मंगलवार को हुए समारोह का शुभारंभ डीएम मासूम अली सरवर ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हाईस्कूल विद्यार्थी जीवन की पहली सीढ़ी है। सफलता की अगली सीढ़ी इंटरमीडिएट है। हर विद्यार्थी का अपना लक्ष्य होता है। अभिभावकों को भी अपने बच्चों को लक्ष्य चुनने की आजादी देनी चाहिए। कहा, मां बच्चों की मनोवैज्ञानिक सहयोगी होती है। वह भले ही पढ़ी-लिखी न हो, लेकिन बच्चों को प्रोत्साहन और संबल प्रदान करती है। इसके बाद डीएम ने यूपी बोर्ड परीक्षा के हाईस्कूल और इंटर के जिले के टॉपटेन विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान अभिभावक भी मौजूद रहे। समारोह में चिरौंजीलाल वीरेंद्र पाल सरस्वती विद्यालय कॉलेज के इंटर के ससम्मान परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 142 विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। हाईस्कूल में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 24 विद्यार्थियों को डीआईओएस जेके वर्मा ने सम्मानित किया। संचालन प्रधानाचार्य श्यामा कुमार और जिलेदार तिवारी ने किया। इस मौके पर विद्या भारती के प्रांतीय मंत्री करुणाशंकर शुक्ल, आरएसएस के जिला संघचालक ओमप्रकाश, श्याम मुरारी लाल, ब्रजेंद्र अग्रवाल, प्रधानाचार्य जितेंद्र चौहान, सर्वेश कुमार, आलोक सक्सेना, ओमप्रकाश दीक्षित, योगेश मिश्र आदि मौजूद रहे। समापन पर प्रधानाचार्य वीरेंद्र मिश्र ने सभी का आभार जताया।
यह हुए सम्मानित
जिला टॉपर अंजलि शर्मा, धर्मेंद्र गंगवार, गौरव गंगवार, सुमित कुमार, अंजिल सक्सेना, अर्पित वर्मा, प्रियांशु गंगवार, सौरभ गंगवार, सौरभ कुमार, शिवम, सौरभ पंत, कमल अनुराग, गुंजन, वीरेश गंगवार, अमरजीत सिंह, अंकित गंगवार, पूर्णिमा चौरसिया, संदीप कुमार, अश्विनी कुमार, प्रियांजलि, अनुज गुप्ता, याचना, जगतपाल, सुबोध शर्मा, अर्जुन कुमार, सुबोध गंगवार, सुमित शंखधार, साक्षी राठौर, विक्रम सिंह, रूपांशी सक्सेना।
अर्पित को मिले दस हजार
चिरौंजीलाल वीरेंद्रपाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में इस वर्ष भी विद्यालय में सर्वोच्च स्थान पाने वाले इंटरमीडिएट के छात्र अर्पित वर्मा को दस हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। यह सम्मान उन्हें डीआईओएस ने दिया।