शहर के गजल
गायक संजीव पाराशरी ने दूरदर्शन के कार्यक्रम में पार्श्वगायक मन्ना डे के
गीत गाकर अपने स्वरों का जादू बिखेरा है। दिल्ली दूरदर्शन में इस कार्यक्रम
का प्रसारण पहली मई को किया जाएगा।
पार्श्व गायक स्वर्गीय मन्ना डे की
याद में दूरदर्शन ने उनके गाए नागमों का एक कार्यक्रम तुझको चलना होगा
तैयार किया है। 12 अप्रैल को दिल्ली दूरदर्शन के सिरीफोर्ट ऑडिटोरियम में
हुए इस कार्यक्रम में विश्वविख्यात पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज, सरोद
वादक उस्ताद अमजद अली खा की मौजूदगी में हुआ। इसका उद्घाटन दिल्ली के
राज्यपाल ने किया।
कार्यक्रम में पीलीभीत के गजल गायक संजीव पाराशरी ने
राग अहीर भैरव पर आधारित गीत पूछो न ‘कैसे मैने रैन बिताई’ बिताई सुनाकर
उत्तर प्रदेश के इकलौते कलाकार के रूप में जगह बनाई। पाराशरी ने बताया
कार्यक्रम से पूर्व 14 मार्च को दूरदर्शन केंद्र के मंडी हाउस में ऑडिशन
हुआ था जिसमें पश्चिम बंगाल, राजस्थान, मध्यप्रदेश, दिल्ली, केरल, कर्नाटक,
पंजाब आदि से लगभग एक हजार कलाकारों ने प्रतिभाग किया था।
इस ऑडिशन
में यूपी से उनके सहित छह का चयन हुआ था। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का
संचालन धारावहिक हमलोग के कलाकार अभिनव चतुर्वेदी व इला त्रिपाठी ने किया।
इस मौके पर पूर्व राज्यपाल सुदर्शन, दिल्ली भाजपा प्रभारी सतीश उपाध्याय,
दूरदर्शन के निदेशक महेश जोशी सहित संगीत जगत की कई जानी मानी हस्तियां
मौजूद रहीं। कार्यक्रम का प्रसारण पहली मई को दूरदर्शन पर सुबह आठ बजे और
डीडी मैट्रो पर 10 बजे होगा।