फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से ठिठुरे लोग, पारा सात डिग्री पर पहुंचा

Sat, 20 Dec 2014 08:37 PM IST
पीलीभ्ाीत
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को अन्य दिनों की तुलना में कोहरा कुछ कम था, लेकिन सूरज न निकलने और बर्फीली हवाओं के चलने से सर्दी और बढ़ गई है।
विज्ञापन


ठंड के कारण लोगों की कंपकंपी छूट रही है। तापमान लुढ़ककर सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार सीजन का सर्वाधिक ठंडा दिन रहा।
सर्दी का असर दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। पिछले दो दिनों में घने कोहरे के कारण लोगों को दिक्कत हो रही थी, लेकिन शनिवार को सर्दी इस साल का रिकार्ड तोड़ती नजर आई। सुबह से ही तेज बर्फीली हवाएं चल रही थीं। लोग काफी देर तक घरों में दुबके रहे।
विज्ञापन


बाजार और कार्यालयों में भी अन्य दिनों की अपेक्षा चहल पहल कम रही। सरकारी अलाव की पर्याप्त व्यवस्था न होने पर निजी अलाव, अंगीठी, हीटर आदि का सहारा लेते दिख रहे थे। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शनिवार को 11 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं और तापमान भी लुढ़कर सात डिग्री सेल्सियस तक पंहुच गया।

पूरनपुर। पूरे दिन कोहरा छाया रहा। दोपहर बाद कोहरा बढ़ने से बाजार में सन्नाटा पसर गया। भीषण ठंड के चलते सरकारी कार्यालयों में फरियादियों की संख्या न के बराबर होने से सन्नाटा रहा। जगह-जगह लोग आग जलाकर तापते देखे गए।

पांच दिन का अवकाश घोषित
पीलीभीत। एकाएक बढ़ी ठंड के मद्देनजर डीएम ने सभी स्कूल, कॉलेजों में पांच दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया है। डीएम कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार ठंड के चलते 21 दिसंबर (आज) से 25 दिसंबर तक सभी परिषदीय, गैर परिषदीय, सरकारी, गैर सरकारी, मान्यता  प्राप्त एवं गैर मान्यता प्राप्त सभी प्रकार के स्कूलों में पांच दिन तक अवकाश रहेगा।

ठंड से निपटने को नहीं हुए इंतजाम
बिलसंडा। पिछले चार दिनों में ठंड में काफी इजाफा हुआ है। शनिवार को कोहरे के कारण पूरे दिन सूर्य नहीं निकाला। इसके बाद भी प्रशासन ने ठंड से निपटने के इंतजाम नहीं किए हैं।
विज्ञापन


हजारा। प्रशासन की ओर से ट्रांस क्षेत्र में अलाव, रैन बसेरा तथा कंबलाें का वितरण नहीं कराया है। जिससे लोगों विशेष कर बुजुर्गों को दिक्कत हो रही है। शनिवार को सूर्य केे  न निकलने से ट्रांस क्षेत्र में लोगों का जनजीवन अस्तव्यस्त रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें