फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी हत्याकांड: पीलीभीत में चौकी इंचार्ज समेत तीन निलंबित, पीड़ित परिवार से मिले केंद्रीय राज्यमंत्री

Sat, 30 May 2026 05:03 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के बिलसंडा में कपड़ा व्यापारी की हत्या के बाद चौकी इंचार्ज समेत तीन पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। एसपी ने तीनों को निलंबित कर दिया है। उधर, केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने शनिवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात की और हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
मृतक के परिजनों से मिले केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के बिलसंडा के कपड़ा कारोबारी पप्पू की हत्या के मामले में ड्यूटी पर लापरवाही बरतने पर कस्बा चौकी इंचार्ज अनिल सिंह और दो कांस्टेबल प्रणव और नरेंद्र पर गाज गिर गई। ड्यूटी को लेकर गंभीरता न बरतने पर एसपी ने तीनों को निलंबित कर दिया। 

विज्ञापन


बिलसंडा में 28 मई को दिनदहाड़े तीन बाइकों से आए करीब आठ लोगों ने घटना को अंजाम दिया था। आरोपियों ने पहले दुकान के सामने से कई बार निकलकर चक्कर लगाए थे। इसके बाद दुकान के सामने ही बाइकों को खड़ाकर पंकज के साथ मारपीट की और बचाने के दौरान पप्पू गुप्ता को गोली मार दी गई थी। आरोपी करीब 10 मिनट तक दुकान के आसपास रहे थे। 

घटना के बाद आरोपी खुलेआम बाइकों पर सवार होकर भाग गए थे। घटना के करीब 15 मिनट बाद पुलिस पहुंची थी। इस मामले में क्षेत्र के दरोगा और दो सिपाहियों की लापरवाही उजागर हुई थी। मामले की रिपोर्ट आने के बाद एसपी ने तीनों को निलंबित कर दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

पप्पू के परिजनों से मिले केंद्रीय राज्यमंत्री
केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने शनिवार को नगर के बमरौली तिराहे पर हुए गोलीकांड में जान गंवाने वाले कपड़ा व्यापारी पप्पू गुप्ता के आवास पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। केंद्रीय राज्य मंत्री ने पप्पू के बेटे श्यामू गुप्ता से बातचीत की। 

श्यामू ने केंद्रीय मंत्री से आर्थिक मदद की गुहार लगाई, जिसमें मुद्रा लोन माफ करने, रहने के लिए जगह और आवास की   मांग रखी। इस पर जितिन प्रसाद ने मुद्रा लोन माफ कराने और आवास के लिए जगह के साथ प्रधानमंत्री आवास दिलाने का आश्वासन दिया। दुख की घड़ी में परिवार को हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। उन्होंने आरोपियों  के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें