बीसलपुर के गांव भसूंडा के पास सड़क पर खड़ा सांड।संवाद
- फोटो : अमौली क्षेत्र का बाबूपुर प्राथमिक विघालय।
बीसलपुर। गांव भंसूडा में किसान पर हमला करने वाले सांड़ की दहशत बरकरार है। शनिवार अपराह्न गांव की ओर आने वाले मार्ग पर सांड़ एक घंटे तक खड़ा रहा। दहशत के चलते ग्रामीण मार्ग से नहीं गुजरे। ग्रामीणों ने शोर शराब और पीपे बजाकर सांड़ को बमुश्किल खदेड़ा। वहीं, जिम्मेदार पूरी तरह से अंजान हैं।
कोतवाली क्षेत्र के गांव भंसूडा की सीमा में घूम रहा सांड़ हमलावर हो गया है। शुक्रवार शाम खेत पर जा रहे किसान गोपाल देव पर सांड़ ने हमला कर दिया था। उपचार को ले जाते समय किसान की मौत हो गई थी। घटना के बाद अफसरों ने हमलावर सांड़ को पकड़वाने के प्रयास करने के दावे किए, लेकिन इसपर अमल नहीं हो सका।
इससे शनिवार को भी गांव की सीमा में सांड़ की दहशत बनी रही।