पीलीभीत के बीसलपुर क्षेत्र में कटना नदी के देव कलिया घाट पर गुरुवार को सुबह मगरमच्छ देखे जाने से दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने घाट पर पशुओं को पानी पिलाना और नहलाना बंद कर दिया। सूचना के बाद भी वन विभाग के कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे। इस पर ग्रामीणों ने रोष जताया।
देव कलिया गांव के हरीश कुमार ने बताया कि गुरुवार को सुबह वह अपने कुछ साथियों के साथ नदी के तट पर टहलने गए थे। वहां उन्होंने एक मगरमच्छ देखा। थोड़ी देर में मौके पर काफी भीड़ लग गई।
वन विभाग के कर्मचारी नहीं पहुंचे
शोर-शराबा सुनकर मगरमच्छ नदी में चला गया। ग्रामीणों ने उसी समय वन विभाग के अधिकारियों को फोन पर सूचना दी, लेकिन वन विभाग के लोगों ने मौके पर जाने की जहमत नहीं उठाई।
अशरफ के राज उगलवाने की तैयारी: पुलिस ने लल्ला को रिमांड पर लेने की कोर्ट में दी अर्जी, 27 मार्च को सुनवाई
इससे ग्रामीणों में वन विभाग के अधिकारियों के प्रति रोष देखा गया। इस बाबत डिप्टी रेंजर अवनीश कुमार ने बताया कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है, फिर भी टीम भेजकर मामले की जानकारी कराएंगे।