फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पंडरी प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी ने किया गोलमाल, वसूली के आदेश

Thu, 05 Jun 2025 01:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। विकास कार्याें की धनराशि में प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी ने गोलमाल कर दिया। ग्रामीणों की शिकायत पर हुई जांच में वित्तीय अनियमितता का खुलासा हुआ। डीएम ने सचिव व प्रधान से गबन किए गए रुपयों की सात दिनों के भीतर वसूली कर ग्राम निधि के खाते में जमा कराने के आदेश दिए हैं। बिलसंडा ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत पंडरी मरौरी के रामबहोरे, राजकुमार सिंह, पुत्तू सिंह ने कुछ समय पहले शपथपत्र पर प्रधान मुन्नी देवी व ग्राम विकास अधिकारी पंकज शर्मा की तत्कालीन डीएम से शिकायत की थी। डीएम ने दो सदस्यीय टीम का गठन कर जांच कराई। टीम ने जांच में पाया कि प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी ने इंटरलाॅकिंग के काम में 28 हजार 560 रुपये गोलमाल किया है।
विज्ञापन

टीम ने जांच रिपोर्ट डीएम ज्ञानेंद्र सिंह को सौंप को दी। रिपोर्ट में दोषी पाए जाने पर डीएम ने प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी से गबन की धनराशि के वसूलने के आदेश दिए हैं। गबन की गई धनराशि में 14,280 रुपये प्रधान व 14,280 रुपये ग्राम विकास अधिकारी से वसूले जाएंगे। सात दिनों के भीतर गबन की धनराशि को ग्राम निधि के खाते में जमा कराकर रसीद जिला पंचायत राज अधिकारी को उपलब्ध कराने को कहा गया है। डीपीआरओ रोहित भारती ने बताया कि आरोप सिद्ध होने पर वसूली के आदेश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें