फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियमतिता के आरोप में पंचायत सचिव निलंबित

Wed, 19 Apr 2017 11:04 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 इंदिरा आवास दिलाने के नाम पर ग्राम पंचायत सचिव द्वारा ग्रामीणों से 25-25 हजार रुपये मांगने की शिकायत जांच में सही पाई गई। इस पर डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित कर दिया है। बीसलपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत साबेपुर के ग्रामीणों ने लगभग 10 दिन पूर्व डीएम को पत्र देकर ग्राम पंचायत अधिकारी (पंचायत सचिव) ओमप्रकाश भारती पर आवास दिलाने के नाम पर 25-25 हजार रूपये मांगने के आरोप लगाया था। ग्रामीणों ने शपथपत्रएवं ग्राम पंचायत अधिकारी से लेनदेन को हुई बातचीत की रिकार्डिंग भी उपलब्ध कराई थी। डीएम ने इसकी जांच बीडीओ बीसलपुर ऋषिपाल सिंह को सौंपी थी। बीडीओ की जांच में ग्राम पंचायत अधिकारी पर लगे आरोप सही पाए गए। ग्रामीणों से आवास के लिए 31 मार्च से पहले पहले धनराशि देने की बात सामने आई है। जांच रिपोर्ट मिलने पर डीएम ने डीपीआरओ को कार्रवाई के आदेश दिए। इस पर बुधवार को डीपीआरओ शशिकांत पांडेय ने आरोपी ग्राम पंचायत अधिकारी ओमप्रकाश माथुर को निलंबित कर जांच जिला कार्यक्रम अधिकारी राजकपूर को सौंपी है। डीपीआरओ ने बताया कि जांच में रिश्वत मांगने के आरोप सही मिलने के साथ ही 13वें व 14वें वित्त के कार्यों संबंधित सूचनाएं देने में भी लापरवाही पाई गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएम के निर्देश पर ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें