फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई डीसीएम, सब्जी व्यापारी की मौत

Wed, 19 Apr 2017 11:04 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 टनकपुर हाईवे पर सैदपुर गांव के पास अनियंत्रित डीसीएम पेड़ से टकरा गई। हादसे में डीसीएम सवार नेपाल के सब्जी व्यापारी की मौत हो गई जबकि चालक डीसीएम छोड़कर भाग निकला। नेपाल के महेंद्रनगर निवासी राजेश गुप्ता का 20 वर्षीय पुत्र शिवम सब्जी का कारोबार करता था। मंगलवार रात को किराए की डीसीएम लेकर वह पीलीभीत मंडी सब्जी खरीदने के लिए निकला। वह चालक के बराबर वाली सीट पर बैठा हुआ था। टनकपुर हाईवे पर सैदपुर गांव के पास पहुंचते ही डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि डीसीएम चालक मौके से भाग निकला। राहगीरों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया गया। जहां उसको चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर परिवार वाले भी महेंद्र नगर से आ गए। जिसके बाद पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें