फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन बनेगा जिला पंचायत अध्यक्ष, फैसला आज

Wed, 06 Jan 2016 10:56 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान 11 बजे शुरू होगा, जो तीन बजे तक चलेगा। शाम को चुनाव परिणाम की घोषणा होगी। इसके लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन


जिले में 34 जिला पंचायत चुने गए हैं। एक जनवरी को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन हुए थे। इसमें सपा की ओर से दो और भाजपा (मेनका गुट) की ओर से एक नामांकन कराया गया।
 चार जनवरी को सपा की ओर से डमी के रूप में कराया गया मालती देवी का नामांकन वापस होने के बाद सपा की ओर से पूरनपुर विधायक पीतमराम की पुत्रवधू आरती और भाजपा की ओर से पूर्व जिला पंचायत सदस्य मलखान सिंह की पत्नी आशा देवी में मुकाबला होना है। दोनों प्रत्याशियों की ओर से जीत का दावा कितना सच साबित होगा
विज्ञापन


यह बृहस्पतिवार शाम तक तय हो जाएगा। अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सुबह कलेक्ट्रेट परिसर में 11 बजे से मतदान शुरू होगा। मतदाताओं (जिला पंचायत सदस्य) को अपना पहचान पत्र साथ में लाना होगा। डीएम कोर्ट में बने मतदान केंद्र में फोटो युक्त वोटर लिस्ट से मिलान के बाद उन्हें बैलेट पेपर दिया जाएगा।

मतदाताओं को प्रत्याशियों के नाम के आगे वरीयता क्रमांक 1 व 2 दिखना होगा। शांतिपूर्ण चुनाव के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट से मतदान केंद्र तक बेरीकेडिंग के साथ ही एएसपी, दो सीओ, आठ इंस्पेक्टर, 10 उपनिरीक्षक, 25 सिपाही और पीएसी को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें