फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव सामग्री मिलने पर तीन वाहन सीज

Tue, 06 Oct 2015 11:28 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव आचार संहिता का पालन कराने के लिए पुलिस और प्रशासनिक महकमे ने डंडा घुमाना शुरू कर दिया है। सुनगढ़ी पुलिस ने वाहन चेकिंग करते समय पूरनपुर विधायक पीतमराम की पुत्रवधू जिला पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी आरती और खमरिया पुल निवासी जिला पंचायत सदस्य राजेश गंगवार की चुनाव प्रचार सामग्री काफी संख्या में बरामद की है। देर शाम वार्ड 18 से चुनाव लड़ रहे जिला पंचायत सदस्य की गाड़ी में भी काफी मात्रा में प्रचार सामग्री मिली। पुलिस ने तीनों वाहनों को सीज कर चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

उधर प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी ब्रजेश सिंह गौहनिया चौराहा पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान दो लग्जरी कारों से बड़ी संख्या में चुनाव प्रचार सामग्री बरामद हुई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि एक वाहन में जिला पंचायत सदस्य पद से चुनाव लड़ रहीं पूरनपुर विधायक की पुत्रवधू आरती देवी और दूसरे वाहन से खमरिया पुल निवासी जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी राजेश गंगवार की प्रचार सामग्री बरामद हुई है। इंस्पेक्टर ने बताया की दोनों के खिलाफ चुनाव आचार संहिता का मामला दर्ज कर लिया गया है।  
थाना सुनगढ़ी के एसएसआई ओम हरि वाजपेई ने बताया कि टनकपुर हाइवे पर वह वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच शाम करीब पौने सात बजे निकली एक सफेद रंग की जाइलो कार को रोककर जब तलाशी ली गई तो उसमें वार्ड संख्या 18 से जिला पंचायत सदस्य पद से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी इश्तखार अली की चुनाव प्रचार सामग्री बरामद हुई हैं। एसएसआई ने बताया कि प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कर वाहन को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें