फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना: 10918 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना रविवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी। प्रशासन ने मतगणना को लेकर तैयारियों पूरी कर ली है। कोविड प्रोटोकाल के अनुसार अभिकर्ताओं को प्रवेश दिया मिलेगा। शनिवार को दिनभर अधिकारी भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। बता दें कि पंचायत चुनाव में 10918 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिनकेे भाग्य का फैसला आज होना है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के बाद रविवार को सुबह आठ बजे मतगणना होगी। ललौरीखेड़ा, मरौरी ब्लॉक की मतगणना मंडी समिति पीलीभीत, बरखेड़ा ब्लॉक की वहां के जीजीआई, बीसलपुर ब्लॉक की वहां की मंडी समिति, बिलसंडा ब्लॉक की वहां के गांधी स्मारक इंटर कॉलेज, पूरनपुर ब्लॉक की वहां की मंडी समिति, अमरिया ब्लॉक की वहां के गुरुतेग बहादुर इंटर कॉलेज प्रांगण में होगी। इसके लिए सभी ब्लॉकों में 227 टेबल बनाई गई है। इन टेबल पर 2740 कर्मचारी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा दस प्रतिशत कर्मचारी रिजर्व में रखे गए हैं। मतगणना पूरनपुर में 16, बिलसंडा, आठ, अमरिया में 11, ललौरीखेड़ा में 13, मरौरी में 14, बीसलपुर में 13 राउंड में पूरी होगी। मतगणना के दौरान राउंड पूरा होने के बाद विजेता उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी। मतगणना को लेकर मंडी समिति में तहसीलदार के साथ एसडीएम अविनाश चंद मौर्य दिनभर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।
सख्ती के साथ कोविड प्रोटोकाल का कराया जाएगा पालन
मतगणना स्थल पर स्क्रीनिंग/टेस्ट करने के बाद ही अभिकर्ताओं को प्रवेश दिया जाएगा। टेस्ट के दौरान अभिकर्ता कोविड पॉजिटिव मिला, तो प्रत्याशी की प्रत्याशिता खत्म कर दी जाएग। भीड़ को नियंत्रण में रखा लाएगा। इसके के लिए बैरिकेडिंग की गई है। मतगणना स्थल पर सिर्फ प्रत्याशी के अभिकर्ता को ही प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन

विजेता जिपं सदस्य को कलक्ट्रेट में मिलेगा प्रमाण पत्र
मतगणना के दौरान 720 ग्राम प्रधान, 845 क्षेत्र पंचायत सदस्य, 8881 ग्राम पंचायत सदस्यों को विजेता घोषित होने के बाद मतगणना स्थल पर ही प्रमाण पत्र दे दिया जाएगा। जबकि जिला पंचायत सदस्य पद के विजेता को मतगणना पूरी होने के बाद सहायक निर्वाचन अधिकारी कलक्ट्रेट में प्रमाण पत्र सौंपेगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें