पूरनपुर ब्लॉक कार्यालय परिसर में नामांकन पत्र खरीदने वालों की लगी भीड़।
- फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर। ब्लॉक कार्यालय परिसर में नामांकन को 22 काउंटर बनाए जाएंगे। न्याय पंचायत वार काउंटरों पर नामांकन पत्र जमा होंगे। जमुनिया और कबीरगंज न्याय पंचायत में अधिक पंचायतें होने पर दोनों न्याय पंचायतों के दो-दो काउंटर लगेंगे। वहीं प्रधान पद का नामांकन खरीदने को बुधवार से एक अतिरिक्त काउंटर खोल दिया गया है।
नामांकन पत्र खरीदने को बुधवार को भी भारी भीड़ उमड़ी। पिछले दरवाजे से नामांकन पत्रों को सुविधा शुल्क लेकर देने का कई बार शोर मचा। खंड विकास अधिकारी सुनील जायसवाल ने बताया कि प्रधान पद के नामांकन बिक्री पर सर्वाधिक भीड़ हो रही थी। इसको लेकर प्रधान पद के नामांकन बिक्री को एक अतिरिक्त काउंटर बुधवार को खुलवा दिया गया। नामांकन जमा करने को 22 काउंटर लगवाए जाएंगे। हर न्याय पंचायत का एक काउंटर होगा। मगर न्याय पंचायत जमुनिया और कबीरगंज में अधिक ग्राम पंचायतें होने पर दोनों न्याय पंचायत के दो-दो काउंटर रहेंगे। संवाद