पीलीभीत। ग्राम पंचायत में निरीक्षण के दौरान पंचायत सचिवालय से पंचायत सहायक गायब मिला। इसके साथ ही पंचायत सचिवालय,सामुदायिक शौचालय आदि में अव्यवस्थाएं मिलने पर डीपीआरओ ने नाराजगी जताई।
डीपीआरओ रोहित भारती ने मंगलवार को बीसलपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत गजरौला मेें निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत सचिवालय में पंचायत सहायक की मौजदूगी नहीं मिली। इसपर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। इसके बाद उन्होंने सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहां की टाइल्स फर्श खराब मिलने पर उन्होंने व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराए जाने के निर्देश दिए। ग्राम पंंचायत में साफ-सफाई व्यवस्था कोई खास नहीं मिली। ऐसे में उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। डीपीआरओ रोहित भारती ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कमियां मिली। जिन्हें दुरुस्त कराए जाने निर्देश देते हुए संबंधित को नोटिस जारी किया गया है।