फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में पंचायत सहायक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। देवरिया मार्ग पर वीर सिंहपुर गांव के निकट मोड़ पर बृहस्पतिवार शाम दो बाइक की टक्कर में घायल पंचायत सहायक की मौत हो गई। पीछे बैठा रिश्तेदार भी गंभीर घायल हुआ है।
विज्ञापन

देवरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव मनकापुर निवासी प्रभाकर शर्मा (25) पुत्र श्रीधर शर्मा गांव में ही पंचायत सहायक हैं। प्रभाकर बृहस्पतिवार की शाम नगर से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। बाइक पर रिश्तेदार शाहजहांपुर के थाना जलालाबाद के गांव कटेली निवासी सौरभ मिश्रा भी बैठा था। रास्ते में वीर सिंहपुर गांव के निकट मोड़ पर सामने से आई बाइक से टक्कर हो गई। प्रभाकर और सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरा चालक बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रभाकर को मृत घोषित कर दिया। घायल सौरभ को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देवरिया कोतवाल रामसेवक ने बताया कि देवदत्त शर्मा की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। टक्कर मारने वाले बाइक चालक थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव नगला फिजा निवासी सुनील को नामजद किया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें