पूरनपुर में आसाम चौराहा के समीप प्रदर्शन करते पल्लेदार।स्रोत:प्रदर्शनकारी
पूरनपुर। रंपुरा राज्य भंडारण निगम गोदाम में डाला वसूली की रकम को लेकर विवाद हो गया। पल्लेदारों ने धनराशि में कटौती का आरोप लगाकर बृहस्पतिवार को उतार नहीं किया। हंगामा कर ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी पल्लेदारों ने कोतवाली और विधायक कार्यालय पहुंचकर शिकायत भी की।
गोदाम में डाला वसूली को लेकर हुए विवाद के बाद पल्लेदार बृहस्पतिवार को उतार का बहिष्कार कर कोतवाली और विधायक कार्यालय पहुंचे। पल्लेदारों ने बताया कि चावल की एक लाट गोदाम में उतार पर साढ़े तीन हजार रुपये निर्धारित है, मगर ठेकेदार के प्रतिनिधि की ओर से उक्त धनराशि में कटौती की जा रही है।
पहले 2200 रुपये दिए जाते थे। अब ठेकेदार का प्रतिनिधि 1900 रुपये देने की बात कर रहा है। इधर, कोतवाल नरेश पाल त्यागी ने बताया कि पल्लेदार अपने एक साथी को गलत ढंग से हटाने की शिकायत करने आए थे। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।